फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव: पूर्व विधायक के एमबीए पास बेटे को मिल सकता है सपा का टिकट

Thu, 25 Apr 2019 12:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा
विज्ञापन
आगरा उत्तर विधानसभा सीट से सपा के उम्मीदवार सूरज शर्मा हो सकते हैं। संगठन को हाईकमान से इसकी मौखिक सूचना मिल गई है। सिर्फ लिखित पत्र आने का इंतजार है। सूरज शर्मा बाह के पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के बेटे हैं। लंदन से एमबीए करके लौटे हैं। उत्तर से कांग्रेस पहले ही रणवीर शर्मा को उतार चुकी है। भाजपा से अभी कोई नाम तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन


गठबंधन में सीट सपा के कोटे में आई है। कांग्रेस के ब्राह्मण उम्मीदवार उतारने के बाद माना जा रहा था कि सपा से वैश्य को मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां ब्राहमण वोट भी अच्छी खासी संख्या में हैं। 

दलित, मुस्लिम और जाट वोटरों पर भी गठबंधन की नजर है लेकिन पूर्व के चुनावों में ब्राह्मण मतदाताओं को भाजपा पसंद आती रही है। ऐसे में चुनौती आसान नहीं है। सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि सूरज के लिए हाईकमान से फोन आ गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा में सोशल मीडिया पर लड़ी जा रही टिकट की लड़ाई

भाजपा में टिकट दावेदार बढ़ते जा रहे हैं। पार्टी कोई इशारा तक नहीं दे रही है। टिकट दावेदार इतने बेचैन हैं कि अपनी लड़ाई सोशल मीडिया पर लड़ रहे हैं। उनके समर्थक मुहिम चला रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, संगठन के अनुभव का बखान किया जा रहा है।

जैन समाज के दावेदार भी लगा रहे दम
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार वैश्य की जगह जैन को टिकट मिल सकता है। जैन समाज से भी दो प्रबल दावेदार हैं। हालांकि वैश्य समाज के दावेदार पीछे नहीं हटे हैं। संगठन के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। एक दो के बारे में तो उनके समर्थक कह रहे हैं कि अभी नहीं तो कभी नहीं।

जगन गर्ग के पुत्र वैभव ने भी लिया पर्चा

विधायक जगन प्रसाद गर्ग के पुत्र वैभव समेत 18 लोगों ने पर्चे खरीदे। इनमें गौरव राय पुत्र प्रमोद शंकर निवासी सिविल लाइंस, रोहित पुत्र शेखर नगला हवेली, स्वामी बाग, दयालबाग, आरती कर्दम पत्नी राजकुमार निवासी बोदला, गठबंधन से मनोज कुमार पुत्र धीरेंद्र निवासी गौतमबुद्ध नगर हैं।

भाजपा के अनिल कुमार सारस्वत, सपा बसपा गठबंधन से ही मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा, निर्दलीय महेशचंद्र, अचल सिंह, भाजपा से विनय अग्रवाल, निर्दलीय अतुल गर्ग, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, नेशनल यूथ पार्टी से शैलेंद्र कुमार जैन, राजीव गुप्ता, राकेश शर्मा, रवीशचंद्र, अभिनव शर्मा और राहुल कुमार ने भी पर्चे खरीदे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें