फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'दरोगा का बेटा हूं बर्बाद कर दूंगा' खौफ में जी रहीं रिटायर्ड फौजी की पत्नी और बेटी; घर में घुसकर करता आतंक

Wed, 03 Apr 2024 11:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दरोगा के बेटे से रिटायर्ड फौजी की पत्नी और बेटी खौफ में जी रही हैं। वह घर में घुसकर मारपीट करता है। तोड़फोड़ करता है। विरोध पर पिता के दरोगा होने की धमकी देता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रेलकर्मी की बेटी से दारोगा के बेटे ने मारपीट की। पीड़िता के पिता का आरोप है कि घर में तोड़फोड़ के दौरान उनकी बेटी का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद रेलवे में नौकरी कर रहे हैं। वह मध्यप्रदेश में तैनात हैं। थाना क्षेत्र स्थित आवास पर पत्नी और बेटी रहती हैं। आरोप है कि बिचपुरी निवासी दारोगा का बेटा करन भदौरिया शराब पीकर घर में पत्नी और बेटी को धमकाता है। सोमवार को घर में बेटी के साथ मारपीट की। 

दहशत में पत्नी और उनकी बेटी

यही नहीं घर में तोड़फोड़ के बाद बेटी का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। विरोध पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। वह पिता के पुलिस विभाग में होने की धमकी भी देता है। घटना के बाद से पत्नी और उनकी बेटी दहशत में हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें