फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी में बेटे ने किया पिता का कत्ल, सब्बल से सिर में किए प्रहार...दो बीघा जमीन बनी वजह

Mon, 24 Jun 2024 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

जमीन के लिए बेटे ने अपने ही पिता की सब्बल से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वो भागना चाहता था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में संपत्ति के विवाद में पुत्र ने वृद्ध पिता की सब्बल से वार करके हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी घर से भाग गया। सूचना मिलने के बाद सोमवार की सुबह सीओ भोगांव पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना बिछवां थाना क्षेत्र के अंजनी गांव की है। गांव निवासी देवेंद्र सिंह (60) कि रविवार की देर रात पुत्र मुनेंद्र ने सब्बल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी घर से भाग निकला। वृद्ध की हत्या के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सोमवार की सुबह तड़के हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सुनील कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण का जानकारी जुटाई। 

जांच करने के दौरान पता चला कि मृतक के पास करीब 10 बीघा जमीन थी। इसमें से दो दो बीघा वह परिवार के लोगों के नाम कर चुके थे। दो बीघा जमीन को वह अपने लिए बेच चुके थे। अब उनके पास महज चार बीघा जमीन बची थी। मुनेंद्र उनका इकलौता पुत्र था। पिता जमीन को दूसरों के नाम कर रहे थे, बचे रहे थे। 
विज्ञापन


इस बात से मुनेंद्र काफी गुस्से में था। इसी नाराजगी की चलते मुनेंद्र ने रात को सोते समय पिता के सिर पर लोहे की भारी वस्तु (सब्बल) से वार कर हत्या कर दी। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी घर से भाग गया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई नरेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाई के घर पर ही रहते थे देंवेंद्र

गांव अंजनी में एक पुत्र ने संपत्ति की चाह में अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद जहां मृतक के घर में चीख पुकार मची है। वहीं ग्रामीणों के बीच घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि आरोपी मुनेंद्र पिता का इकलौता पुत्र था। इसके अलावा देवेंद्र के तीन पुत्रियां हैं। जिनका विवाह हो चुका है। देवेंद्र अपने भाई के साथ ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें