फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता को गला दबाकर मार डाला...दिनभर घर में रखा शव, इसलिए बेटे ने की खाैफनाक वारदात; चाैंकाने वाला खुलासा

Tue, 13 May 2025 07:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सनसनीखेज मामला सामने आया। बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। छोटे बेटे ने मामले में पुलिस में शिकायत की। वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़े बेटे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव रिहावली में 6 मई को हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक के बड़े बेटे ने हत्या करना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। शव घर के बाहर झाड़ियों में मिला था।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 6 मई को 46 वर्षीय गरीबदास की हत्या कर दी गई थी। मृतक के छोटे बेटे संतोष ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर मृतक के बड़े बेटे प्रदीप को तारौली गूजर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

ये भी पढ़ें-UP: मंदिर के पास मिली साधु की खून से सनी लाश...सिर कुचलकर की गई बेरहमी से हत्या, पूर्व फाैजी से हुआ था विवाद
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि पिता शराब पीने के आदी थे। नशे में अक्सर झगड़ा करते थे। मां और बहन से गाली गलौज करते थे। शराब के लिए सारी जमीन बेच दी थी। इससे पैतृक गांव अलादीपुरा, जिला फिरोजाबाद से अपने मामा के गांव रिहावली में रहने लगे थे।

ये भी पढ़ें-Mainpuri: फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव...आर्थिक तंगी के चलते उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम

आरोपी युवक के मुताबिक 6 मई को पिता ने सुबह ही शराब पी ली। इसके बाद वह झगड़ा करने लगे। इससे नाराज होकर पिता का गला दबाकर हत्या कर दी। शव को कमरे में छोड़कर बाहर से ताला लगा दिया। रात में शव को घर के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। इससे कि कोई शक न कर सके। गिरफ्तार करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी,रजत शर्मा,राम सिंह शाक्य,शिव प्रकाश,राहुल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें