फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद की धमकी: ससुराल वालों को धमकाया... या तो पत्नी को भेजो, नहीं तो साली को उठा ले जाऊंगा

Mon, 01 Jan 2024 09:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ससुराल आकर दामाद ने हंगामा किया और धमकी दी कि यदि पत्नी को नहीं भेजा तो वो साली को उठा ले जाएगा। दामाद की धमकी से ससुराल वाले दहशत में हैं। पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल में दामाद ने ससुराल में आकर जमकर हंगामा किया। दरअसल दामाद शराबी है, जिसकी वजह से पत्नी बच्चों को साथ दिल्ली में रह कर जीवन यापन कर रही है। अब पत्नी को बुलाने के लिए वो धमकी दे रहा है। पत्नी ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी है कि अगर उसे नहीं भेजा तो उसकी छोटी बहन को उठा कर ले जाएगा। घटना के बाद पीड़िता की ओर से थाने में शिकायत की गई है।

विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव डिल्हा निवासी शालू ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि पति शराब पीने का आदी है। वह कुछ काम नहीं करता और आए दिन उसे प्रताड़ित करता है। जिस कारण कुछ समय पहले वह बच्चों को साथ लेकर दिल्ली चली गई। वहीं पर मेहनत मजदूरी कर अपना व बच्चों का भरण पोषण कर रही है। रविवार को पति उसके मायके पहुंचा और वहां बहन को गालियां देने लगा।

 शराब के नशे में धुत पति ने धमकी दी कि पत्नी नहीं भेजी तो वह साली को उठाकर ले जाएगा। गाली गलौज करते हुए बहन के साथ हाथापाई भी की। पति की इस हरकत के बाद पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें