फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 Cases: आगरा में कोरोना के दो नए केस मिले, पहला ऑस्ट्रेलिया से आया; दूसरा  रेस्टोरेंट का कर्मचारी

Mon, 01 Jan 2024 08:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

Corona Cases in Agra: ताजनगरी आगरा में कोरोना के दो नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया है कि सत्संग में शामिल होने आया ऑस्ट्रेलिया का निवासी युवक पॉजिटिव निकला तो वहीं दूसरा मरीज रेस्टोरेंट का कर्मचारी है।  
 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस के दो और मरीज मिले हैं। इनमें से एक ऑस्ट्रेलिया का है, जो आगरा में सत्संग में शामिल होने आया था। यह ऑस्ट्रेलिया जा चुका है। दूसरा मरीज रेस्टोरेंट का कर्मचारी है और निजी अस्पताल में भर्ती है। इन दोनों ने ही हरीपर्वत स्थित निजी लैब में कोरोना वायरस की जांच कराई थी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आस्ट्रेलिया निवासी 44 साल का व्यक्ति 20 दिसंबर को अपने दो साथियों के साथ आगरा सत्संग में शामिल होने आया था। वापसी पर उसने 30 दिसंबर को इसने हरीपर्वत स्थित निजी पैथोलॉजी लैब में कोरोना वायरस की जांच कराई, जिसकी 31 दिसंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके पंजीकृत नंबर पर फोन किया तो ये स्विच ऑफ आ रहा था। केयरटेकर का नाम और पता मिलने के बाद टीम इनके ठहरने वाले स्थान पर गई तो सत्संग आयोजनकर्ताओं ने बातया कि वह ऑस्ट्रेलिया जा चुका है। जांच में इन्होंने कोई सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन


दूसरा, मरीज भगवान टॉकीज स्थित रेस्टोरेंट का 41 साल का कर्मचारी है। 25 दिसंबर से ये ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। 26 दिसंबर को इसे पेट में दर्द और तेज बुखार होने पर घटिया रोड स्थित हॉस्पिटल में दिखाया। बीपी कम होने पर 28 को इसी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर दिया। कोरोना की जांच का नमूना लेकर हरीपर्वत स्थित लैब में जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालत में सुधार होने पर इसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। इनके संपर्क में आए लोगों की सूची बनाकर जांच कराई जाएगी।

तीन दिन पहले केरल का पर्यटक मिला था संक्रमित
शुक्रवार को आगरा कैंट स्टेशन पर केरल का 32 साल का पर्यटक भी पॉजिटिव मिला था। इसकी एंटीजन जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। ये रेल में बैठकर धौलपुर रवाना हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें