फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: बेटे-बहू ने मां को पटक कर मार डाला, वारदात के बाद दोनों फरार

Tue, 11 May 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

मृतका के बड़े बेटे ने मां की हत्या के आरोपी छोटे भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बा में नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर में मामूली विवाद में बेटे-बहू ने अपनी ही मां को जमीन पर पटककर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी पत्नी और बच्चों के साथ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में महिला के बड़े बेटे ने छोटे भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

गांव हरगनपुर निवासी चंद्रवती (70) पत्नी स्व. वीर सहाय अपने तीसरे नंबर के बेटे जगत सिंह के परिवार के साथ रहती थी। चंद्रवती का बड़ा बेटा श्यामसुंदर फिरोजाबाद और अन्य तीन बेटे रामसुंदर, जगत सिंह उर्फ गुलजारी और रामलखन गांव में ही अलग-अलग मकानों में रहते हैं। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर तीसरे नंबर के बेटे जगत सिंह और उसकी पत्नी वीनेश से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद जगत और वीनेश ने चंद्रवती को जमीन पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वृद्धा की मौत के बाद आरोपी जगत सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फरार हो गया।

 

इधर, घटना की जानकारी पर परिवार के अन्य लोग और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में चंद्रवती के बडे़ बेटे श्याम सुंदर ने छोटे भाई जगत सिंह और उसकी पत्नी वीनेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की तहरीर दी है। सीओ सिरसागंज देवेंद्र सिंह न कहा कि बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी जगत सिंह और उसकी बहू वीनेश के  खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

;ये भी पढ़ें- इलाज के नाम पर मनमानी: कोरोना मरीज से वसूले 9.6 लाख रुपये, डीएम ने रवि हॉस्पिटल को किया डिबार 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  आपदा में नकली का कारोबार जोरों पर: आगरा पुलिस ने नकली सैनिटाइजर की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें