आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आईटीएचएम) में मंगलवार को बीबीए हॉस्पिटलिटी मैनेजमेंट (एचएम) के तृतीय सेमेस्टर के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न हुई। किसी छात्र ने दही भल्ला तो किसी ने रसमलाई बनाई। अधिकतर छात्रों ने पंजाबी, राजस्थानी और गुजराती पकवान बनाकर परीक्षकों के सामने परोसे।
नीलम यादव ने ढोकला, रसमलाई, स्वाति शर्मा ने आलू पराठा व कुल्फी, रक्षा शर्मा ने छोटे-भटूरे व गुलाब जामुन, हर्षित किशोर ने लस्सी, छोले-कुल्चे, इन्सिया जाफरी ने चिली पनीर, दाल मखनी, सूजी का हलवा और मौसम धनगर ने उड़द दाल की कचौड़ी, दही-भल्ला व राजस्थानी चूरमा बनाया। परीक्षा के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. लवकुश मिश्रा, टूरिज्म विभागाध्यक्ष प्रो. यूएन शुक्ला, हिमांशु आर्या व अमित साहू मौजूद रहे। ब्यूरो