फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्रों की सूची मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वर्ष 2014 और वर्ष 2018 की पीएचडी, डीएससी और डीलिट की 21 रिसर्च डेवलपमेंट कमेटी (आरडीसी) की बैठकें होनी बाकी हैं। कुल 72 में से 51 आरडीसी की बैठकें अभी तक हो पाई हैं। वर्ष 2018 में पीएचडी में प्रवेश लेने वाले जिन शोधार्थियों की आरडीसी फरवरी और मार्च में हुई थी, उनको पत्र चालू माह में जारी किया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान आरडीसी के लिए विशेषज्ञ नहीं आ पा रहे थे। पांच विशेषज्ञ बैठक में शामिल होते हैं। अब तक लगातार बैठकें कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शोधार्थियों का समय न बर्बाद हो, इसके लिए कार्य परिषद में निर्णय लिया गया था कि शोधार्थियों की समयावधि शोध आवेदनपत्र जमा (सिनॉप्सिस) करने के साथ ही शुरू हो जाएगी। भले ही शोध आवेदनपत्र के स्वीकृति पत्र मिलने में समय लग जाए। उन्होंने बताया कि अगस्त माह के पहले सप्ताह तक सभी विषयों की आरडीसी संपन्न कराने की तैयारी है।
अब 31 विषयों की आरडीसी की बैठकें कराई जा चुकी हैं। अभी सात विषयों की आरडीसी होनी है। मंगलवार को संस्कृत विषय की आरडीसी की बैठक ऑनलाइन कराई गई। इसमें 24 शोधार्थियों को प्रस्तुतीकरण देना था, 22 ने दिया। अब 16 और 17 जुलाई को अंग्रेजी की, 22 जुलाई को अर्थशास्त्र की, 28 व 29 जुलाई को इतिहास की, 30 जुलाई व एक अगस्त को वनस्पति विज्ञान की आरडीसी की बैठकें प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से सभी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर सत्र 2019-20 में बीएएमएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों की सूची मांगी है। इसके साथ ही संबद्धता पत्र भी जमा करना होगा। छात्रों की परीक्षाएं जल्द से जल्द कराए जाने के उद्देश्य से ये जानकारियां मांगी गई हैं। बीएएमएस के छात्रों की परीक्षाएं लंबित चल रही हैं, गत दिनों बीएएमएस के छात्रों ने विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन भी किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें