फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी समारोह में वीडियो बनाने पर विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या

Sun, 10 Mar 2019 10:22 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में रमणरेती चौकी के अंतर्गत गांव बिहारी के नगला निवासी एक युवक को शादी समारोह में हुए झगड़े के बाद कुछ युवकों ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद वह लोग शव को उसके घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


आरोपी युवक पास के गांव के ही हैं। झगड़े की वजह शादी समारोह में वीडियो बनाना बताई जा रही है। मामले में मौके पर पहुंचे एसपी सिटी राकेश कुमार व सीओ सदर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

नगला बिहारी में शनिवार को तड़के उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के युवक धीरज का शव उसके ही घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों ने पास के ही बड़ी आटस निवासी छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


नगला बिहारी निवासी राजेन्द्र शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र धीरज शर्मा छोटे भाई नहनु के साथ शुक्रवार शाम 7 बजे अपने मित्र की शादी में बड़ी आट्स से जैंत गांव के समीप एक मैरिज होम में गया था। 
 
विज्ञापन

जहां स्टेज पर फोटो खींचने व वीडियो बनाने के दौरान धीरज का कुछ युवकों से झगड़ा हो गया। छोटा भाई नहनु झगड़ा होता देख घर चला गया लेकिन धीरज देर रात तक घर नहीं पहुंचा। 

शनिवार की सुबह धीरज का शव घर के बाहर मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मामले में परिजनों ने बड़ी आटस के युवकों पर पीट-पीटकर युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर बड़ी आटस निवासी छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें सतीश, घनश्याम, लाखन, दिवाकर, प्रवीन व रोमेश को नामजद किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें