फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में हादसा: मिट्टी की ढाय गिरने से तीन बालिकाएं दबीं, एक की उपचार के दौरान मौत

Fri, 19 Nov 2021 12:56 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मिट्टी की ढाय गिरने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। दो बालिकाओं को ग्रामीणों ने बचाया लेकिन बालिका को निकालने में देर हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बड़ा हादसा घटित हो गया। गोवर्धन में बरसाना थाना क्षेत्र के गांव हाथिया में घर से जंगल में खेलने निकलीं तीन बालिकाएं मिट्टी के ढाय में दब गईं। खेतों में काम कर रहे किसान घटना की ओर दौड़े और मिट्टी में दबीं दो बालिकाओं को बचा लिया। एक बालिका को निकालने में बिलंब हो गया। इसके बाद उसे गोवर्धन स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


घटना गुरुवार की है। बरसाना के गांव हाथिया निवासी कृष्णा (8) रिहाना (12) दिलशाना (13) अपने घरों से जंगल में खेलने निकल गईं। जंगल में मिट्टी के टीले के नीचे खेल रही थीं, उसी दौरान मिट्टी की ढाय उनके ऊपर गिर गई। तीनों बालिका मिट्टी के नीचे दब गईं। इसकी जानकारी लगते ही खेतों में काम कर रहे किसान घटना स्थल की ओर दौड़ पडे़। किसानों ने राहत कार्य करते हुए रिहाना, दिलशाना को समय रहते बचा लिया। कृष्णा को मिट्टी से निकालने में बिलंब हो गया। काफी देर बाद कृष्णा को निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेश तिवारी ने बताया कि गोवर्धन स्वास्थ्य केंद्र पर बरसाना अस्पताल की 108 एंबुलेस बालिका कृष्णा को लेकर पहुंची थी। उसके पेट व मुहं पर गंभीर चोट थीं, यहां से जिला अस्पताल रेफर किया था। उसने वहां दम दौड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें