पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आगरा कमिश्नरेट के तीनों जोन में सर्विलांस, साइबर, मीडिया सेल और एसओजी टीम का गठन किया गया है। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने पुलिसकर्मियों को सेल और एसओजी में तैनाती दी। नगर जोन की साइबर व सर्विलांस सेल में एसआई अंकुर मलिक , मुख्य आरक्षी नीरज कुमार, पुलिस लाइन से प्रिंस कुमार, विपिन चौधरी, सर्विलांस सेल के ही रुस्तम सागर, शुभम सारस्वत, मंगल सिंह रहेंगे। नगर जोन की मीडिया सेल में थाना फतेहाबाद के सिपाही पुलकित कुमार, थाना इरादतनगर से सिपाही संदीप कुमार को रखा गया है।
पूर्वी जोन की सर्विलांस और साइबर सेल में मुख्य आरक्षी आदेश त्रिपाठी, ऋषि सिंह, पंकज कुमार, पुलिस लाइन से सुमित सिंह, अजय सिंह रहेंगे। वहीं मीडिया सेल में योगेंद्र कुमार और राहुल कुमार को रखा गया है। पूर्वी जोन की एसओजी टीम में थाना फतेहाबाद से एसएसआई रामनरेश यादव, क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग के सिपाही हरेंद्र सिंह, अरविंद राना और पुलिस लाइन से दीपक कुमार को भेजा गया है।
पश्चिमी जोन की सर्विलांस और साइबर सेल में थाना खंदौली के एसआई सचिन कुमार, पीश पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कार्यालय के मुख्य आरक्षी देवेंद्र कुमार, सर्विलांस सेल के ही रोहित, विपिन तोमर, थाना अछनेरा के सिपाही पुष्पेंद्र कुमार को रखा गया है। इसी तरह पश्चिमी जोन की मीडिया सेल में आरक्षी यथार्थ सागर को तैनाती दी गई है। पश्चिमी जोन की एसओजी में एसआई राजकुमार गिरि, मुख्य आरक्षी रामवीर सिंह, नीलेंद्र कुमार, योगेश कुमार, बबलू शर्मा, आदेश कुमार और रमन यादव को रखा गया है।