फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग मंत्री कोरोना पॉजिटिव, 69 नए मरीज मिले

Wed, 02 Sep 2020 04:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मंगलवार दोपहर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी
कि उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं भाजपा की विधायक हेमलता कुशवाह भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
डॉ.गिर्राज सिंह धर्मेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण विभाग में मंत्री और आगरा छावनी विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार दोपहर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं भाजपा की विधायक हेमलता कुशवाह भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है कि पिछले दिनों जो भी संपर्क में आए हो वे भी अपनी जांच करा लें और खुद को होम आइसोलेट कर लें। बता दें कि इससे पहले फतेहपुरसीकरी विधायक और राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की कोरोना पॉजिटिव हो चुके थे।


राज्यमंत्री डॉ धर्मेश की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हेमलता कुशवाह भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं, ये जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। 
विज्ञापन


आगरा में मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 69 नए मरीज मिले हैं। छह माह में यह मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। संक्रमितों की तादाद अब 2970 पहुंच गई है। 107 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 69 नए मरीज और मिलने से मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 2970 हो गई है। 2409 मरीज ठीक हो चुके हैं। 454 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 249 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। मंगलवार तक जिले में 1,20058 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


72 घंटे में बढ़े 198 नए केस

तीन दिन में संक्रमितों की संख्या में बड़ा उछाल आया है। 72 घंटे में 198 नए केस मिले हैं। पिछले तीन दि नों से हर 21 मिनट में एक नया पॉजिटिव केस सामने आ रहा है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें