फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में सोशल मीडिया पर की गई प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करके अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी चौकी पहुंचे। तहरीर देकर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने कुसमरा चौकी प्रभारी अभिमन्यु सिंह को तहरीर दी। बताया कि एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है। इसके बाद से हिंदूवादी संगठन और भाजपाइयो में आक्रोश है। चौकी पहुंचे मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत देने आए लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व ही एक कथा वाचिका की ओर से हिंदू देवी देवताओं को लेकर आपत्तिजनक वीडियो डाला गया, लेकिन इस मामले में भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। लगातार अराजकतत्व हिंदू देवी देवताओं व सम्मानित नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार कर समाज में वैमनस्यता फैलाने काम कर रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन

वर्जन
किसी भी व्यक्ति की फोटो को विकृत रूप देकर और अभद्र टिप्पणी करके सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की जा सकती है। प्रधानमंत्री की विकृत फोटो पोस्ट किए जाने की शिकायत मिली है। थाना पुलिस जांच करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

-अमर बहादुर सिंह, सीओ भोगांव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें