फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं और एक समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मामले में प्रधान के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक प्रधान ने हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने के साथ ही अभद्र कमेंट कर दिया। जानकारी पर भाजपा और हिंदूवादी संगठन के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
मामले को लेकर भाजपा नेता बॉबी भदौरिया व जटपुरा निवासी राजा दुबे ने थाने पहुंचकर प्रधान के विरुद्ध तहरीर दी। नेताओं ने कहा कि प्रधान द्वारा सोशल मीडिया पर देवी देवताओं व एक समाज के विरुद्ध जो टिप्पणी की गई है, वह हिंदू समाज के लोगों को उत्तेजित करने का काम कर सकती है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें