फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों से मिलाने में सोशल मीडिया बनी सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। बाजार में परिजनों से बिछड़ गए एक चार साल के मासूम को परिजनों से मिलाने में शुक्रवार को सोशल मीडिया सहारा बनी। बच्चे की फोटो देखने के बाद परिजन उसे लेने के लिए पहुंच गए। दादा को सामने देख मासूम के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव रठेह निवासी रामदूत शुक्रवार को चार वर्षीय पुत्र नमन को साथ लेकर कस्बा बाजार आए हुए थे। वह टेंपो की सर्विस कराने के लिए सेंटर पर पहुंचे। इस बीच चार साल का पुत्र नमन उतरकर पिता को ढूंढते हुए इधर-उधर घूमने लगा। सड़क पर चार साल के मासूम को रोता बिलखता देख लोगों ने उसे पास बैठाया।
परिजनों के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन सहमा हुआ बच्चा कुछ भी नहीं बता सका। इस बीच वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर बच्चे की तस्वीर को शेयर किया। कुछ देर बाद इस पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया। नमन के दादा अशोक उसे लेने के लिए पहुंच गए। दादा को सामने देख रो रहे बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ गई। बच्चे को सकुशल पाकर अशोक ने मदद करने वाले लोगों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें