फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोकने पर पशु चोरों ने किसान पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात चारपहिया गाड़ी में सवार होकर आए पशु चोर बकरियां चोरी करने लगे। रोकने पर चोरों ने पशुपालक पर फायरिंग कर दी। गोली बकरी के लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पशु चोरों की तलाश की, लेकिन कोई भी हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी राजीव कुमार बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे एक सूमो गाड़ी वहां आकर रुकी। उसमें से उतरे चार पशु चोर राजीव के दरवाजे पर आ पहुंचे और वहां बंधी बकरियां खोलने लगे। तभी राजीव की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया।
रात के अंधेरे में शोर सुनकर गांव के लोग जाग गए। इस दौरान भाग रहे चोरों ने राजीव पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली पास ही बंधी बकरी के जा लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शाम होते ही जुटते हैं अराजकतत्व
कॉलोनी पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने पशुपालक से जानकारी ली। वहीं ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर को बताया कि कॉलोनी सुनसान जगह पर स्थित है। शाम होते ही कॉलोनी में अराजकतत्वों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। इंस्पेक्टर ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें