फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटाकशी करने वाला युवक दोस्त और पिता के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मलपुरा के एक गांव में छींटाकशी से परेशान होकर युवती के तेजाब पीकर जान देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी टीटू को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे पिता और दोस्त के साथ कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

मलपुरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बृहस्पतिवार शाम को घर में तेजाब पी लिया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। युवती को एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने लिखा कि गांव का टीटू, उसका पिता चंद्रभान और दोस्त विजय बेटी के बारे में छींटाकशी करते थे। आए दिन के ताने मारते थे। इससे वो परेशान थी। ताने से परेशान होकर ही आत्महत्या कर ली।
सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि विजय और चंद्रभान को मुकदमा दर्ज होने के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। टीटू को शनिवार को अजीजपुर धनौली से पकड़ लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। युवती के मृत्यु पूर्व बयान का अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, युवती के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें