फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोबाइल लुटेरे का पुलिस ने किया ऐसा हश्र, अब लूट करने से पहले सौ बार सोचेगा; पहले की हैं दो वारदातें

Thu, 16 Apr 2026 11:29 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में रामगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मोबाइल छिनैती के आरोपी छोटू उर्फ अवनीश को गोली लगने पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दो घटनाओं को कबूल किया है और उसके कब्जे से हथियार व लूटे गए मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मोबाइल लुटेरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल छिनैती की घटनाओं पर रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया थाना रामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छिनैती की घटनाओं में शामिल आरोपी हसमत नगर क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी छोटू उर्फ अवनीश निवासी नगला मिर्जा थाना रामगढ़ घायल हो गया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 

10 और 11 अप्रैल को थाना उत्तर और रामगढ़ क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों ने राहगीरों से मोबाइल फोन छीन लिए थे। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। एसपी सिटी ने बताया पुलिस पूछताछ में आरोपी छोटू उर्फ अवनीश ने दोनों छिनैती की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन

उसके दो अन्य साथियों को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस के अलावा दो मोबाइल फोन बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ थाना उत्तर और थाना रामगढ़ में पहले से छिनैती के मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें