फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन डे: भगवान टॉकीज चौराहे पर स्वच्छता की मिसाल, युवाओं ने संभाली कमान; रंगोली से दिया ये संदेश

Thu, 16 Apr 2026 10:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भगवान टॉकीज चौराहे पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स और सामाजिक संस्था के सहयोग से सौंदर्यीकरण और जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विशेष स्वच्छता अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन डे वीक के अंतर्गत बुधवार को शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इंडिया राइजिंग संस्था के सहयोग से भगवान टॉकीज चौराहे पर चले अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की और स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

अभियान के तहत क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ सौंदर्यीकरण कार्य भी किए गए। लोगों ने आकर्षक चित्रकारी करते हुए कमल का फूल, अमर उजाला का लोगो सहित विभिन्न सामाजिक संदेशों से जुड़े चित्र बनाए गए, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान में एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

कैडेट्स ने पूरे प्रोटोकॉल के साथ स्वच्छता अभियान को व्यवस्थित रूप से संचालित किया और लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई। इंडिया राइजिंग की ओर से संगीता राठौर, अमिताभ गुप्ता, तरंग, नितिन जौहरी, आरपी सक्सेना, यतेंद्र सिसोदिया, वंदना कक्कड़, अमित कोहली, संदीप सिंह, दिव्या गुप्ता, सूरजदेव, मुकेश शर्मा, सुनील बग्गा, सुंदरलाल चेतवानी, अवधेश उपाध्याय, हर्षिका सिंह, स्नेहा सिंह, पूजा भौमिक, सरिता उपाध्याय सहित कई सदस्य अभियान में शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें