फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snake Bite: जहरीला सांप काटने पर ऐसे बचाएं जान, भूल से भी न करें ये गलती; हो सकती है मौत

Tue, 18 Jul 2023 01:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

Snake Bite Prevention: सांप का नाम सुनते ही लोगों में दहशत फैल जाती है। ऐसे में यदि सांप किसी को काट ले तो डरना स्वभाविक है, लेकिन ऐसे समय में घबराएं नहीं और नाहीं जल्दबाजी में कोई ऐसा कदम उठाएं, जिससे जान को खतरा हो। आइए जानते हैं कि स्नेक बाइट के बाद क्या करना चाहिए...
 
विज्ञापन
ब्लैक माम्बा सांप - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बरसात में सर्पदंश के मामले बढ़ गए हैं। इसमें कई बार मरीज बायगीर से इलाज कराते हैं, इससे मरीज के जीवन पर संकट बन सकता है। सांप-जहरीले कीड़े काटे के मरीज का एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में इलाज है। यहां बीते दो सप्ताह से 2-3 मरीज रोजाना भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी प्रभारी डॉ. चंद्रप्रकाश गौतम ने बताया कि सांप-जहरीले कीड़े के काटने का इलाज और जांच की इमरजेंसी में सुविधा है। यहां पर होल ब्लड क्लोटिंग टेस्ट की सुविधा है। इससे जहर की पहचान की जाती है। यहां एंटी वेनम इंजेक्शन भी हैं। उन्होंने बताया कि बीते 10-15 दिन से मरीज आने लगे हैं। इनमें 30 फीसदी लोगों को कोबरा-करैट प्रजाति के सर्प ने काटा था। इलाज के बाद ये ठीक हो चुके हैं। सांप काटने पर बायगीर के पास नहीं जाएं, जितनी जल्दी हो सके अस्पताल में भर्ती कराएं।

ये भी पढ़ें -  छात्रा अपहरण केस: घरवालों के पास 15 माह बाद आया फोन, बोली- बालिग होने का था इंतजार...; सुनाई ऐसी खबर उड़े होश
 

ये करें:

1.  सांप के डसने पर घबराएं नहीं, इससे रक्तचाप बढ़ने से जहर का प्रसार शरीर में तेजी से होता है।
2.  सर्पदंश वाले स्थान पर चीरा न लगाएं, मुंह से जहर पीने से शरीर में संक्रमण फैल सकता है।
3.  जिस हिस्से को सांप ने काटा है, उस हिस्से को हृदय के मुकाबले झुकाव करते हुए अस्पताल लाएं।

ये भी पढ़ें -  कौन थे रंगा-बिल्ला: 1978 में जब आगरा में आई थी बाढ़, दोनों को स्टीमर से लाई थी दिल्ली पुलिस
 
विज्ञापन

सांप काट लें तो नहीं करें ऐसे काम

1. शरीर के जिस हिस्से पर सांप काटे वहां कोई गर्म या ठंडे चीजें न लगाएं, जैसे बर्फ और गर्म पानी।
2. अगर पैर या हाथ में सांप काट ले तो ऊपरी हिस्से को टाइट न बांधे क्योंकि इसे खून रुक जाता है।
3. जिस हिस्से में सांप काट ले वहां चीरा न लगाएं। 
4.  जिस इंसान को सांप काट लें उसे नींद लेने से रोकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें