यहां का है मामला
बेवर थाना क्षेत्र के गांव बमियां निवासी सुनीता देवी बृहस्पतिवार की रात चारपाई पर लेटी थीं, तभी उन्हें किसी कीडे़ ने काट लिया। कीड़े के काटते ही उनके शरीर में जलन मचने लगी। सुनीता जाग गईं और चीखने लगीं। सुनीता की चीख पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य जाग गए और उसके पास पहुंचे। महिला ने जब बताया कि उसे किसी ने काट लिया है तो घरवाले टॉर्च जलाकर इधर-उधर देखने लगे।
ये भी पढ़ें - मैनपुरी: सांप ने काट लिया और चार साल के बच्चे को पता भी न चला, चुपचाप सो गया पिता के पास; फिर आगे ये हुआ
चारपाई पर सोते समय काटा
घरवालों ने महिला की चारपाई के पास ही एक सांप के बच्चे को रेंगते हुआ देखा। इसके बाद शक यकीन में बदल गया कि सांप के बच्चे ने ही महिला को काट लिया है। तत्काल ही घरवाले महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे और डॉक्टर को पूरी घटना से अवगत कराया।
ये भी पढ़ें - पत्नी की जिद के आगे हार गया पति: शादी के 10 साल बाद कर ली आत्महत्या, पिता बोला- ये सब सहते हुए थक गया था बेटा