फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की जिद के आगे हार गया पति: शादी के 10 साल बाद कर ली आत्महत्या, पिता बोला- ये सब सहते हुए थक गया था बेटा

Fri, 15 Sep 2023 05:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पत्नी की ऐसी जिद जिसने 10 साल के वैवाहिक जीवन को बर्बाद कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि वो बहुत तनाव में था, उसे आगे का रास्ता नजर नहीं आ रहा था, इसलिए आत्मघाती कदम उठाया।  

 
विज्ञापन
पति पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में पत्नी से चल रहे विवाद के चलते युवक ने बृहस्पवितार की रात विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। पत्नी से करीब 5 साल से अदालत में मुकदमा चल रहा है। जबकि युवक का साला बहन को मारपीट कर परेशान किए जाने का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन


गांव मितौलिया निवासी धनंजय सिंह (32) ने खुदकुशी की है। पिता कुंवरपाल सिंह ने बताया कि पुत्र की शादी करीब 10 वर्ष पहले सरोज निवासी वीरबनी थाना अलीगंज के साथ हुई थी। करीब पांच वर्ष पहले दहेज में कार व रुपये मांगने का आरोप लगाकर सरोज पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसका मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। इसकी वजह से धनंजय परेशान व तनाव में रहने लगा था। 

 

मायके में रह रही थी  पत्नी
पुत्रवधू पांच साल के नाती अंश को लेकर अपने मायके में ही रह रही थी। बताया कि अदालत में शनिवार को तारीख थी, इसको लेकर बेटा काफी तनाव में चल रहा था। वो इन सब से बहुत थक गया था। इसकी वजह से ही बृहस्पतिवार की शाम करीब 6 बजे कस्बा अलीगंज स्थित मकान पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। धनंजय का भतीजा प्रियम मकान पर ही था। तबीयत बिगड़ने पर जानकारी हुई तो पहले कस्बा में ही निजी चिकित्सकों को दिखाया। बाद में फर्रुखाबाद ले गए, जहां रात करीब 1 बजे मौत हो गई। 

ये भी  पढ़ें - मैनपुरी: सांप ने काट लिया और चार साल के बच्चे को पता भी न चला, चुपचाप सो गया पिता के पास; फिर आगे ये हुआ
 
विज्ञापन

इसलिए आहत था पति
आरोप लगाया कि पुत्रवधू शादी में चढ़ाया गया 5 लाख का जेवर भी साथ में ले गई थी, इसको लेकर पुत्र आहत था। वहीं धनंजय के साले राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शराब पीकर बहन सरोज की मारपीट की जाती थी और दहेज मांगा जाता था। परेशान होकर मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें