फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति को सांप ने काटा तो...पत्नी ने नाग-नागिन दोनों को मार डाला, ऐसे लिया बदला; जानकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 30 Jun 2025 02:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

नागिन के बदले की कहानियां तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन फिरोजाबाद जिले में विवाहिता ने जो किया, जानकर हैरान रह जाएंगे। सांप ने पति को काट लिया, तो पत्नी सांप के पीछे पड़ गई। इस दौरान उसने नाग और नागिन दोनों को मार डाला। 
 
विज्ञापन
नाग-नागिन और युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के अलीनगर कैंजरा निवासी युवक खेत पर चारा लेने गया तो उसका पैर सर्प पर पड़ गया। ग्रामीणों के अनुसार सर्प पीछा करते हुए गांव के पास तक आया और युवक को काट लिया। युवक ने उक्त सर्प को मार डाला। बताते हैं कि इसके बाद सर्प के पास नागिन भी आ गई। युवक की पत्नी ने उसे भी मार दिया। सर्पदंश का शिकार हुए युवक को परिजन उपचार को आगरा ले गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मौत का सन्नाटा: एक-एक कर उठीं चार अर्थियां, चीत्कार ने चीरा कलेजा; पूरा गांव रो पड़ा...फिर पुलिस ने दिया कंधा

 

सांप ने पीछा करके युवक के पैर में डसा
अलीनगर कैंजरा राजा का ताल निवासी शिवम निषाद पुत्र महेश निषाद रविवार को खेतों पर काम करने को गया था। इस दौरान उसका पैर सांप पर पड़ गया। ग्रामीणों के अनुसार सांप युवक का पीछा करते हुए गांव की ओर आ गया। बताते हैं कि युवक को इस दौरान सांप ने काट लिया। युवक ने सांप के डंसने के बाद भी डंडे से मार दिया। इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन तत्काल उसे उपचार को प्राइवेट डाक्टर के पास ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि इधर युवक के परिजन उक्त सांप को देखने के लिए पहुंच गए।

ये भी पढ़ें -  Heart Attack: अचानक क्यों बढ़े हार्ट अटैक के मामले, हर उम्र के लोगों की हो रही मौत, चिकित्सकों ने बताई ये वजह



 
विज्ञापन

सांप के पास बैठी थी नागिन 
 उन्होंने देखा कि सांप के पास नागिन भी बैठी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि वो भी लोगों की ओर बढ़ी तो इस दौरान वहां मौजूद शिवम की पत्नी गुडिया ने नाग के साथ नागिन को भी मार दिया। नाग और नागिन को मारने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अलीनगर कैंजरा निवासी अनिल कुमार यादव ने बताया कि सांप के काटने के बाद उसकी पत्नी गुड़िया ने दोनों को मार दिया। अचेत युवक शिवम निषाद को उपचार के लिए परिजन आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए हैं।

ये भी पढ़ें -  आगरा में बारिश से बुरा हाल: हाईवे से लेकर प्रमुख सड़कें तक जलमग्न, घरों-दुकानों में भरा पानी...तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें