एसएन मेडिकल कालेज के छात्रों को भविष्य में किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) लखनऊ के नाम से डिग्री मिलेगी। एसएन प्रशासन की केबिनेट ने शासन और केजीएमयू को प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द केजीएमयू की टीम एसएन का निरीक्षण करेगी।
शासन की सभी मेडिकल कालेज को केजीएमयू से संबद्ध करने की योजना है। इसके तहत नई सरकार के गठित होने के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने सभी मेडिकल कालेज के प्राचार्य के साथ वार्ता बात की। इसमें सभी प्राचार्यों ने लेट सत्र, मार्कशीट-डिग्री की समस्याओं का हवाला देते हुए मेडिकल विश्वविद्यालय से संबद्ध करने की मांग की। चिकित्सकीय शिक्षा में सुधार को जरूरी मानते हुए शासन ने इस पर मुहर लगा दी। प्राचार्य डा. सरोज सिंह बताया कि सभी मेडिकल कालेज केजीएमयू से संबद्ध हों, शासन की योजना के तहत प्रस्ताव भेज दिया गया है।
ये होंगे फायदे:
सत्र में ही परीक्षा, परिणाम और डिग्री-मार्कशीट
मेडिकल छात्रों की पढ़ाई में समरूपता आएगी
कापियां का मूल्यांकन में पारदर्शिता आएगी
देशभर के विशेषज्ञ प्रयोगात्मक परीक्षा लेंगे
प्रयोगात्मक परीक्षा में देशभर के विशेषज्ञों का लाभ मिलेगा