फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एसएन की इमरजेंसी में होंगे 250 बेड, सर्जरी की भी मिलेगी सुविधा...आईसीयू में लगेंगे जीवन रक्षक उपकरण

Fri, 26 Sep 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 एसएन मेडिकल कॉलेज के एडवांस इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर का निर्माण  20 महीने में पूरा हो जाएगा। आगरा समेत आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिल सकेगा। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएन मेडिकल कॉलेज का एडवांस इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर 20 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें इलाज, जांच और सर्जरी की आधुनिक सुविधा होगी। बेड संख्या भी 250 हो जाएगी। इससे आगरा समेत आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिल सकेगा। इसका निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन


एडवांस इमरजेंसी और ट्राॅमा सेंटर 10 मंजिला होगा। इसमें मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी और न्यूरोलॉजी विभाग होंगे। सभी में 50-50 बेड होंगे। आईसीयू में 50 बेड की व्यवस्था होगी। जीवन रक्षक उपकरण लगाए जाएंगे। चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे, जिसमें आधुनिक मशीनें भी लगेंगी। सीटी स्कैन, एक्सरे, एमआरआई और खून की जांच की सुविधा मिलेगी।

इससे मरीजाें को दूसरे विभागों में नहीं जाना पड़ेगा। इमरजेंसी में अभी 80 बेड हैं। यहां मरीजों की संख्या बढ़ने पर 24 घंटे के बजाय 15-18 घंटे में ही मरीजों को वार्ड में शिफ्ट करना पड़ता है। प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एडवांस इमरजेंसी और ट्राॅमा सेंटर में इलाज, जांच और सर्जरी की सुविधा होगी। इससे गंभीर और अति गंभीर मरीजों को तत्काल एडवांस इलाज मिल सकेगा। इसका निर्माण शुरू हो गया है। 2027 जून में यह बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें