फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिल हो रहा कमजोर, खराब हो रहीं किडनी... 20-20 बेड वाले वार्ड फुल, एसएन में  बढ़ा मरीजों का दबाव

Thu, 19 Nov 2026 02:28 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में हृदय और किडनी रोगियों की संख्या बढ़ने से दोनों विभागों के 20-20 बेड वाले वार्ड फुल चल रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 100-100 बेड के दो नए ब्लॉक बनाने की योजना है।
 
विज्ञापन
एसएन में लगी भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी और हृदय रोग के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे वार्ड भी फुल चल रहे हैं। इन दोनों विभागों के लिए एडवांस सेंटर बनाने की योजना है। प्रस्ताव बनाया जा रहा है, इससे मरीजों की सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में चल रहे हृदय रोग विभाग में कैथ लैब शुरू होने के बाद एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर समेत अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। रोजाना 80 से अधिक मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। ऐसे ही किडनी रोग विभाग की स्थिति है। यहां पर निशुल्क डायलिसिस की सुविधा भी मिल रही है। ऐसे में यहां आसपास के कई जिलों से मरीज आ रहे हैं। इसके चलते इनके 20-20 बेड के वार्ड भी फुल हैं।

लिहाजा मरीजों को परेशानी हो रही है। इनके लिए अलग ब्लॉक की जरूरत पड़ रही है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन प्रस्ताव बना रहा है। इसमें 100-100 बेड की व्यवस्था होगी। प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि हृदय-किडनी की गंभीर मरीजों को इलाज, जांच और ऑपरेशन की सुविधा मिलने पर आसपास के राज्यों से भी मरीज आ रहे हैं। ऐसे में इन दोनों विभागों के विस्तार करने की जरूरत पड़ रही है। इन दोनों के लिए नए ब्लॉक बनाने की योजना है। इससे पहले इंटीग्रेटेड प्लान के पहले चरण की इमारतें बनने पर पुराने भवन खाली हो जाएंगे, ऐसे में इनको वहां भी शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें