रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन आगरा के ईदगाह स्टेशन पर पांच मिनट रुकेगी और इसमें कुल 22 कोच होंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09439 अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल 18 नवंबर को अहमदाबाद से सुबह एक बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और बयाना होते हुए शाम 4:20 बजे ईदगाह आगरा पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद टूंडला, इटावा और कानपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में गाड़ी संख्या 09440 गोरखपुर-अहमदाबाद स्पेशल 19 नवंबर को सुबह 10:50 बजे गोरखपुर से चलेगी। टूंडला होते हुए 20 नवंबर को रात 12:35 बजे ईदगाह आगरा पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा और रतलाम होते हुए दोपहर दो बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।