पिनाहट। चंबल नहर पुलिया के पास से बुधवार को पुलिस ने गांजा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है।
थानाध्यक्ष पिनाहट कुलदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस चंबल नहर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति थैला लेकर आता दिखाई दिया। आशंका होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो थैले से दो किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम किशन सिंह निवासी विप्रावली बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया है।