कासगंज। जिले में तीन दिन से निकल रही तेज धूप से फसलों को बढ़ रहे खतरे के बीच हुई बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। किसान बारिश को फसलों के लिए वरदान मान रहे हैं। किसानों को अच्छी पैदावार होने की उम्मीद बढ़ गई है।
जिले में तीन दिन से तेज धूप निकल रही थी। पारा 26 डिग्री तक पहुंच गया। इसका सबसे अधिक असर रबी की फसलों पर दिखाई देने लगा। खासकर गेहूं की खेती पर इसका सबसे अधिक असर नजर आने लगा। पैदावर प्रभावित होने का खतरा मंडराने लगा। सोमवार की रात से मौसम ने करवट बदल ली। देर रात लगभग दो बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया। दो घंटे तक रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। इसके बाद मंगलवार को दोपहर के बाद भी हल्की बारिश हुई। कई बार रुक रुक कर बारिश हुई। इसके साथ ही दिन भर बादल छाए रहे। इससे किसानों को काफी राहत मिल गई।