फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति-पत्नी के बीच सोने लगी सास, मामला जान पुलिस भी रह गई हैरान; आठ महीने पहले हुई है शादी

Tue, 04 Feb 2025 09:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पति बाहर नाैकरी करता है। हफ्ते में दो दिन घर पर आता है। सास ने विवाहिता से कहा कि वह दो दिन ही ससुराल में रहेगी, अन्य दिनों में उसे मायके में रहना होगा।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर सास ने पति और पत्नी के बीच सोना शुरू कर दिया। विरोध पर मारपीट कर पति व अन्य ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना शाहगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र की निवासी युवती की शादी आठ महीने पहले हुई थी। पति नोएडा में मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करता है। शादी के बाद ही पति व अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होन पर उत्पीड़न करने लगे। 

विरोध पर सास ने कहा कि मेरा बेटा सप्ताह में दो दिन घर पर रहता है। तुम दो दिन ससुराल में बाकी दिन अपने मायके रहा करना। पीड़िता इस बात पर भी तैयार हो गई। जब पति के आने पर विवाहिता ससुराल पहुंची तो सास ने अतिरिक्त दहेज के 10 लाख की मांग की। 
विज्ञापन


रुपये देने की मना करने पर सास ने पति-पत्नी दोनों के बीच में सोना शुरू कर दिया। विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की। तब मामला परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए पहुंचा। समझाैता न होने पर थाना शाहगंज में पति, सास-ससुर व अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें