फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनररिंग रोड पर बनेगा स्मार्ट टोल प्लाजा

Tue, 17 May 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
chandigarh road - फोटो : amarujala
विज्ञापन
इनररिंग रोड ही नहीं, इस पर बनने वाला टोल प्लाजा भी हाईटेक होगा। न सिर्फ लंबी लाइन में लगने से मुक्ति मिलेगी, बल्कि मौसम और ताजमहल से जुड़ी जानकारी भी वहीं मिल जाएगी। सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम रहेंगे। हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरों के जरिये गाड़ी नंबर के साथ ही इसमें बैठे लोगों के चेहरे भी स्कैन हो जाएंगे। यह रिकॉर्ड एक महीने तक सुरक्षित रहेगा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) का दावा है कि यह प्रदेश का पहला हाईटेक टोल प्लाजा होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक इनररिंग रोड को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए एडीए ने दिन-रात एक कर दिए हैं। रोड का काम लगभग पूरा होने वाला है। अब टोल प्लाजा बनाए जाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में कुबेरपुर (एनएच-2) से फतेहाबाद रोड तक विकसित हो रही लगभग साढ़े दस किमी लंबी रोड पर यमुना एक्सप्रेसवे की तरह से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाएगी। एक निश्चित दूरी पर ये कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा कुआंखेड़ा के पास बनने वाले टोल प्लाजा पर ई-कार्ड के जरिये भुगतान की भी व्यवस्था होगी। इलेक्ट्रानिक कार्ड से भुगतान होगा। कैमरों के माध्यम से टोल पर उक्त गाड़ी का नंबर स्कैन हो जाएगा और कंप्यूटर से ऑटोमैटिक वेरीफाई करेगा। सही मिलने पर टोल का गेट अपने आप खुल जाएगा। जरूरत पड़ने पर कार्ड दिखाया जा सकता है। इसके लिए अलग से लाइन होगी। इतना ही नहीं, टोल प्लाजा पर कई इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर मौसम के अलावा ताज और आगे के ट्रैफिक के संबंध में जानकारी प्रसारित की जाएगी। इतना ही नहीं, टोल प्लाजा से एक किमी पहले ही वाहन का लोड भी चेक हो जाएगा। 

एलईडी लाइट से जगमगाएगी इनररिंग रोड 
लगभग साढ़े दस किमी लंबी इनररिंग रोड एलईडी लाइट से जगमगाएगी। यहां लगभग 800 खंबे लगाए जाएंगे। इसके लिए लगभग 23 करोड़ का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके लिए टेंडर हो चुका है।
विज्ञापन


इनररिंग रोड पर बनने वाला टोल प्लाजा प्रदेश का पहला हाईटेक टोल प्लाजा होगा। सुविधा और सुरक्षा दोनों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

- अजय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें