फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज: न खुद साफ रखेंगे, न करने देंगे

Tue, 17 May 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ताजमहल का टिकट बढ़ाकर सुविधाएं देने का दावा किया गया, लेकिन हालात एकदम उलट हो गए। ताज पर गंदगी के ढेर हैं। आउटसोर्स हो रही सफाई व्यवस्था का टेंडर खत्म हो गया, वहीं पानी के लिए आरओ प्लांट में भी मेंटीनेंस की मियाद पूरी हो गई। अब एएसआई न तो ताज को खुद साफ ही रख पा रहा हैऔर न ही दूसरों को ही सफाई करने दे रहा है। सोमवार को पर्यटन मित्र संस्था के सदस्य ताज पर सफाई करने पहुंचे तो लंबी बहस के बाद ही उन्हें सफाई करने दी गई।
विज्ञापन

पर्यटन मित्र सदस्य पश्चिमी गेट से शाम पांच बजे ताज पहुंचे। एएसआई संरक्षण सहायक रामरतन के साथ वह अंदर पहुंचे तो मुख्य गुंबद से लेकर चमेली फर्श तक गंदगी के अंबार लगे मिले। पालिथिन शू कवर, बोतलें और कचरा ताज पर पड़ा मिला। पर्यटन मित्रों ने कई बैग भरकर ताज में सफाई की। एएसआई संरक्षण सहायक ने सफाई न होने की वजह अनुबंध खत्म होना बताया। सवाल पूछने पर कहा कि डीजी या पर्यटन मंत्री, जिससे चाहें शिकायत कर दें।

फ्रेंच महिला को दिलाई व्हील चेयर
सफाई कर पर्यटन मित्र जब बाहर आए तो फ्रेंच बुजुर्ग महिला अचेत अवस्था में ताज पर मिली। चिकित्सक न होने से वह परेशान थीं। सदस्यों ने उन्हें व्हील चेयर दिलाई और उपचार के लिए ताज के बाहर भेजा। पर्यटन मित्र अध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि वह डीजी एएसआई राकेश तिवारी से मांग करेंगे कि ताज के अंदर चिकित्सक की उपलब्धता हो। पर्यटक बीमार हैं और उन्हें सहायता नहीं मिल पा रही। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी पर कार्यवाही की जाए। सफाई अभियान में डा. आनंद राय, संजय शर्मा, संजीव सिंह, एके मिश्र, राजीव ठाकुर, अवनीश शिरोमणि, हाकिम सिंह सोलंकी, अनूप गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें