फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मेट्रो के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त कर दीं स्मार्ट सिटी के कैमरों की केबल,  20 लाख का लगा जुर्माना

Fri, 09 May 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना इसलिए लगया गया क्योंकि मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान स्मार्ट सिटी के कैमरों की केबल क्षतिग्रस्त कर दी गई। 
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो के कार्य के दाैरान स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कैमरों का केबल क्षतिग्रस्त होने से डाटा का आदान-प्रदान रुक गया। पत्र लिखने पर भी केबल ठीक नहीं कराने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मेट्रो रेल काॅरपोरेशन पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन




 

स्मार्ट सिटी की ओर से विभिन्न स्थानों पर 400 से अधिक कैमरे लगाए हैं, जो शहरभर में ट्रैफिक माॅनिटरिंग से लेकर अन्य गतिविधि पर नजर रखने के काम आते हैं। मेट्रो रेल काॅरपोरेशन एमजी रोड सहित अन्य मार्गों पर निर्माण कार्य करा रहा है। इसी दाैरान तारघर और प्रतापपुरा चौराहों पर स्मार्ट सिटी की कार्यदायी फर्म सिनर्जी टैलीमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से स्थापित कैमरों के केबल क्षतिग्रस्त हो गए।

 

इसकी शिकायत कार्यदायी संस्था ने स्मार्ट सिटी प्रशासन से की। केबल क्षतिग्रस्त होने से डाटा का आदान प्रदान पूर्ण रूप से ठप हो गया है। क्षतिग्रस्त केबल को पुनः स्थापित करने के लिए स्मार्ट सिटी प्रशासन की ओर से पत्र भी लिखा गया। इसके बावजूद मेट्रो काॅरपोरेशन की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

 
विज्ञापन

केबल क्षतिग्रस्त करने के 20 दिन बाद भी उन्हें री-स्टोर न कराने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी अंकित खंडेलवाल ने मेट्रो रेल काॅरपोरेशन पर प्रति जंक्शन 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया। इस तरह से दो जंक्शन क्षतिग्रस्त करने 20 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर-2 को भी पत्र भेजकर अवगत कराया है। जल्द से जल्द खाते में जुर्माना राशि जमा कराने को कहा गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें