फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में उर्स समापन पर आए युवकों ने लगाए पाकिस्तान के समर्थन में नारे, वीडियो वायरल

Fri, 05 Apr 2019 12:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल में पाक के समर्थन में लगे नारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल में शाहजहां के उर्स में एक तरफ सद्भाव की सतरंगी चादर और बीच-बीच में तिरंगा लहराता रहा, लेकिन दूसरी ओर शाम को चादरपोशी करने आए युवकों ने पाक समर्थित नारे लगा दिए। यह शर्मनाक हरकत रॉयल गेट पर हुई। 
विज्ञापन


इसका वीडियो वायरल होते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ ने वीडियो की जांच शुरू कर दी। ताजमहल उर्स कमेटी ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए देशद्रोह का केस दर्ज कराने की बात कही। एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि वीडियो का संज्ञान ले लिया गया है, इसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है।

जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ किशोर और युवक हरे रंग की चादर लेकर रॉयल गेट में प्रवेश कर रहे हैं। वे लगातार धार्मिक नारे लगाते आ रहे हैं। इस बीच एक युवक पाकिस्तान समर्थक नारा लगा रहा है। 
विज्ञापन

कुछ और युवक उसका साथ दे रहे हैं। ये युवक थोड़ी देर बाद ही वहां से निकल गए। कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। यह जैसे ही सामने आया, वैसे ही ताज की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के जवान सकते में आ गए। एएसआई भी तुरंत हरकत में आई।

एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद्  वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ताजमहल में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है, जिसकी जांच के लिए हमने सीआईएसएफ को कहा है। वो सीसीटीवी फुटेज देखकर कार्रवाई तय करेंगे। इस मामले में पुलिस से शिकायत की जाएगी। 

सीआईएसएफ कमांडेंट ब्रज भूषण ने कहा कि ताज के अंदर नारे का वीडियो सामने आया है। इसकी पड़ताल की जा रही है। शुक्रवार को जांच के बाद पुलिस को मामला सौंपा जाएगा। सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद चेहरों की जांच की जाएगा। 
विज्ञापन

उर्स कमेटी के संचालक सैयद मुनव्वर अली ने बताया कि हम भी वीडियो देख रहे हैं। जिस युवक ने ताज के अंदर पाकिस्तान समर्थक नारा लगाया है, उसके खिलाफ कमेटी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराएगी। चाहे जो हो जाए, ऐसे युवक को छोड़ा नहीं जा सकता। हम सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। 

इस संबंध में एसएसपी अमित पाठ ने कहा कि ऐसा वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। इसकी पड़ताल कराई जा रही है। संबंधित विभाग से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें