फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: टायर फटने से अनयंत्रित होकर डिवाइडर पर लटकी स्लीपर बस, यात्रियों में मची चीख पुकार

Thu, 21 Dec 2023 06:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

स्लीपर बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर सूरत जा रही थी। सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अचानक टायर फट गया, जिससे बस अनयंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए लटक गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई भी गंभीर रूप से चौटिल नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के कठफोरी में थाना सिरसागंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गोरखपुर से यात्रियों को लेकर सूरत जा रही स्लीपर बस का अचानक अगला टायर फट गया। जिससे बस अनयंत्रित होकर गलत दिशा में जा पहुंची और डिवाइडर पर लटक गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीत्कार मच गई। सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने राहत कार्य शुरू कर यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गोरखपुर से यात्रियों को लेकर सूरत जा रही स्लीपर बस का नगला सिगमन के पास अचानक आगे की तरफ का दाहिना टायर तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे बस अनंयत्रित होकर गलत दिशा में जा पहुंची और डिवाइडर पर लटक गई। पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। उसके बाद सीओ प्रवीण तिवारी, थाना प्रभारी उदयवीर मलिक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने यूपीडा की टीम के सहयोग से बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसके बाद दूसरी बस से सभी को गंतव्य के लिए भेज दिया गया। गनीमत यह रही की हादसा सुबह पांच बजे के करीब हुआ। उस समय ज्यादा वाहनों को संचालन एक्सप्रेस-वे पर नहीं हो रहा था। अगर हादसा दिन में होता तो कई लोगों की जान भी जा सकती थीं।

सुबह के समय हुए सड़क हादसे की सूचना मिलने पर आला अधिकारियों ने पूरे अमले को एक साथ घटना स्थल पर भेज दिया था। सूचना के आधार पर लोगों की जान जाने की आशंका भी जताई गई थी, लेकिन गनीमत रही कि इतने भीषण हादसा होने के बाद भी कोई हताहत नहीं हुई। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


 सीओ सिरसागंज प्रवीन तिवारी ने बताया कि सड़क हादसा होने की सूचना पर मय थाना प्रभारी के साथ राहत कार्य शुरू करा दिया था। सभी यात्रियों को सुरक्षित दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकाल लिया गया था। सभी को दूसरी बस से गंतव्य को भेजा। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से मार्ग से हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें