फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बस बनी आग का गोला: टायर फटने से ग्वालियर हाईवे पर हुआ हादसा, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Fri, 30 Jul 2021 08:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मध्य प्रदेश परिवहन की स्लीपर कोच बस दिल्ली से ग्वालियर जा रही थी। सैंया चौराहे पर बस का टायर फट गया। जिससे बस का रिम सड़क पर रगड़ने से उठी चिंगारी से आग लग गई। 
विज्ञापन
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले से सैंया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को ग्वालियर हाईवे पर स्लीपर कोच बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस धूं-धूं कर जल उठी। बस में बैठी सवारियों ने कूदकर जान बचाई, जबकि बस में रखा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई। हादसा बस का टायर फटने के बाद हुआ। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन


घटना शुक्रवार की शाम तकरीबन 6:15 बजे हुई। दिल्ली से ग्वालियर जा रही मध्य प्रदेश परिवहन की बस संख्या एमपी-33 9090 जैसे ही सैंया चौराहे पर पहुंची, वैसे ही बस का पिछला टायर फट गया। टायर फटने के बाद पहिए की रिम सड़क में रगड़ने से चिंगारी उठ गई, जिससे डीजल पंप में आग लग गई। हादसा होते हुए बस में चीख-पुकार मच गई। सवारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

बस में आग लगते ही चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल को बुलाया गया।आधा घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। उसमें रखा यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया। बस में 35 लोग सवार थे। बस में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस चालक, क्लीनर बस छोड़कर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, एक की मौत
फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे के 00 - 500 माइल पर सुल्तानपुर से आगरा आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार में बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद शुक्रवार को पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।

स्विफ्ट डिजायर कार में पांच लोग सवार थे। रवि प्रकाश उर्फ मोनू पंडित (32) पुत्र रामप्रकाश दुबे निवासी नारायणपुर जनपद सुल्तानपुर कार चला रहा था। अंकित मोदी (25) पुत्र दयाराम निवासी कथापुर जिला सुल्तानपुर, सुनील वर्मा (29) निवासी जमुआबाद जनपद सुल्तानपुर, दिनेश वर्मा (35) निवासी खेड़ा अमेठी, विकास पुत्र सुखराम निवासी कथापुर जनपद सुल्तानपुर बैठे हुए थे।

गोल चक्कर पर आगरा के लिए उतरते समय कार की रफ्तार तेज होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया वह पलटकर गिर गई। घटना में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा के कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। जहां उपचार के दौरान रवि प्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें