फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वचा संबंधी रोग का शिकार हो रहे लोग

विज्ञापन
कासगंज में एआरटीओ बिड़ला अस्पताल में लगे विभागीय स्टॅल का निरीक्षण करते - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
जिले में 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में 2742 लोग उपचार कराने के लिए पहुंचे। दो शहरी और 29 ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलाई, शाहपुर टैला, दरियावगंज, भरगैन, नगला अमीर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मेले में पहुंचने वाले लोगों में 1233 की आरटीपीसीआर व 674 एंटीजन टेस्ट भी किए गए। चिकित्सकों ने मेले में पहुंचने वाले मरीजों का परीक्षण करने के बाद उनको आवश्यक दवा दी। मरीजों का एलोपैथी, आयुष चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया। मेला में लीवर 23, रेस्पियट्री 312, गैसट्री 266, डायबिटीज 40, एनीमिया 19, टीबी 8 हाइपरटेंशन 28,स्किन रोगी 783, आंखों के 60 रोगी पहुंचे । 65 गर्भवती महिलाओं के अलावा 1038 मरीज सांस , उदर , शुगर, ब्लड प्रेशर आदि बीमारियों से संबंधित रहे। इसके साथ ही 123 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनवाए गए।
विज्ञापन

वाहन, चालकों व पुलिस कर्मियों का भी कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण
कासगंज। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने बिड़ला अस्पताल में अपना स्टॉल लगाया।जिसमें आटो चालकों, लोडर चालकों, ट्रक चालकों एवं यातायात पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।इसके साथ ही विभाग ने एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान एआरटीओ राजेश यादव, यातायात पुलिस प्रभारी गणेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें