किशनी के गांव मरियार में प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : MAINPURI
किशनी। तहसील क्षेत्र के गांव मरियार में आंगनबाड़ी केंद्र में खराब ईंट और घटिया निर्माण सामग्री लगाने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। रविवार को ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की।
समान ग्राम पंचायत के मरियार में साढ़े चार लाख की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग करने से बच्चों के जीवन को खतरा है। भविष्य में हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। फूल सहाय शाक्य, प्रभुदयाल शाक्य, राजीव शाक्य, शिवकुमार, सतीश शाक्य, कश्मीर शाक्य, आशीष कुमार, विजय शाक्य, पुष्पा देवी, सुशीला देवी, दिनेश कुमारी, शिखा देवी, रीता देवी मौजूद रहे।
वर्जन
आंगनबाड़ी केंद्र में दोयम दर्जे की ईंट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच में कमी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
स्वामीदीन, डीपीआरओ