अंतराल बढ़ने से वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या घटी
कोरोना वैक्सीन के पहले और दूसरे डोज के बीच अंतराल बढ़ने के बाद दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या घटती जा रही है। कोविशील्ड का दूसरी डोज पहले छह से आठ हफ्ते में लगती थी लेकिन अब इसका अंतराल बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया गया है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्र के प्रभारी डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि दिशा-निर्देशों में बदलाव के बाद से दूसरी डोज लगवाने की संख्या घट रही है।
तारीख दूसरी डोज लगी
20 मई 218
19 मई 242
18 मई 231
17 मई 356
15 मई 1316
7305 को वैक्सीन लगाई गई
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि गुरुवार को जिले में 7305 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 7087 को वैक्सीन का पहला और 218 को दूसरा डोज लगाया गया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।