फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोहरे के कारण छह ट्रेनें रद्द, तीन घंटे देरी से चल रहीं ट्रेनें

Tue, 03 Feb 2026 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोमवार को सुबह हाईवे पर छाया घना कोहरा। संवाद - फोटो : सोमवार को सुबह हाईवे पर छाया घना कोहरा। संवाद
विज्ञापन
टूंडला। मौसम के करवट बदलने के साथ-साथ रेल संचालन में उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से तीन घंटे की देरी से चलीं। वहीं, अपने समय से अधिक देरी से चलने वाली अप व डाउन की छह ट्रेनों को रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया। ट्रेनों के लेट व रद्द होने से गलनभरी ठंड में रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




रेल प्रशासन ने अपने समय से देरी से चल रही अप की तेजस एक्सप्रेस, नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस व डाउन की सूबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। इधर, दिल्ली और आगरा की ओर जाने वाली अवध एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, मूरी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे व कानपुर की ओर जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे, नेजाती एक्सप्रेस तीन घंटे, मूरी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से टूंडला पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें