फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय तैराकी में आगरा के 6 खिलाड़ियों को मिला मौका

Fri, 11 Sep 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हरियाणा के बहादुरगढ़ में आयोजित होने वाली 22वीं नेशनल मास्टर चैंपियनशिप के लिए आगरा के छह तैराकों का चयन हुआ है। ये राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और फिटनेस का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की ओर से 11 से 13 सितंबर तक यह प्रतियोगिता होनी है। इसमें देशभर के मास्टर तैराक विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। आगरा स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव उमेश शर्मा ने बताया कि आगरा से राधेश्याम गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनीष सिंह, अमर अवस्थी और प्रीति सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। अध्यक्ष राहुल पालीवाल समेत एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों और तैराकी से जुड़े लोगों ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें