फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा एफएसएल के पास बनेगा एकीकृत पुलिस मुख्यालय, एक छत के नीचे होंगे पुलिस, एटीएस और साइबर थाना

Tue, 15 Sep 2026 08:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एफएसएल के पास 67.72 करोड़ रुपये की लागत से छह मंजिला एकीकृत पुलिस मुख्यालय बनाने के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। भवन में पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के साथ एटीएस, साइबर थाना, फील्ड यूनिट और विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जुड़े कार्यालय एक ही परिसर में होंगे।
 
विज्ञापन
एकीकृत पुलिस मुख्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एकीकृत पुलिस मुख्यालय के नए भवन को बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है। सर्किट हाउस स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पास खाली जमीन पर 67 करोड़ खर्च कर 6 मंजिला भवन बनेगा। पहले चरण में 23.72 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि कमिश्नरेट के एकीकृत कार्यालय के लिए शासन को 73.30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने 67.72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें एडीजी जोन और आईजी रेंज के कार्यालय शामिल किए गए हैं। एक ही छत के नीचे अधिकारियों के कार्यालय के साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला, एटीएस, साइबर थाना, फील्ड यूनिट के कार्यालय भी प्रस्ताव हैं।

कार्यालय के पास ही आवास बनेंगे। शिकायत लेकर आने वालों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था होगी। लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी। दिव्यांगों के लिए रैंप भी होगी। अधिकारियों के लिए मीटिंग हाल भी होंगे। इसके लिए एडीए से नक्शा स्वीकृत कराया जाएगा। 17 माह भवन निर्माण की समय सीमा रखी गई है। इससे जनता को एक ही छत के नीचे अधिकारियों के कार्यालय मिल जाएंगे।
विज्ञापन


नवंबर 2022 में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था आगरा में लागू हुई। सबसे पहले पुलिस आयुक्त का कार्यालय पुलिस लाइन में बना था। बाद में इसे यातायात लाइन में पहली मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस लाइन में जहां पर पुलिस आयुक्त का कार्यालय था, वहां पर अपर पुलिस आयुक्त का कार्यालय बना दिया गया। नए भवन में जाने के बाद अन्य कार्यालय भी एक ही जगह लाने की योजना है। इसके साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पास ही चल रहे एटीएस के कार्यालय को भी नए भवन में लाया जा सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें