फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह लोग घायल

Wed, 13 Dec 2023 07:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

शमशाबाद में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Agra: खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश को आगरा में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


शमसाबाद थाना क्षेत्र के हिरनेर गांव में बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में गालीगलौज और लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी। इसमें प्रथम पक्ष के अतुल, अनुज और भीकम सिंह घायल हो गए। 

वहीं दूसरे पक्ष से शेर सिंह, दुशासन और मनोज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी शमसाबाद केंद्र भेजा है। थानाध्यक्ष शमसाबाद अनिल शर्मा ने बताया खेत कि मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। छह लोग घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें