फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छह पैकेट चांदी भेजी, चार ही पहुंचे, रास्ते में दो गायब

Sun, 13 Sep 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले से वाराणसी भेजी गई चांदी ट्रैवल्स बस से रास्ते में गायब हो गई। एससीएन लॉजिस्टिक के संचालक आजमगढ़ निवासी चंदन सिंह ने रकाबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


चंदन सिंह ने बालूगंज स्थित संजय ट्रैवल्स के मालिक रॉबिन गुप्ता और कर्मचारी अनिल कुमार पर दो कट्टों के माल में अमानत में खयानत का आरोप लगाया है। बताया है कि उनका एससीएन लॉजिस्टिक कार्यालय चौकाघाट, चेतगंज, वाराणसी में है। आगरा में एससीएम लॉजिस्टिक का कार्यालय गायत्री स्कूल के पास संजय पैलेस के नजदीक है। उनके यहां आगरा के व्यापारी वाराणसी भेजने के लिए प्रति किलोग्राम के हिसाब से माल बुक कराते हैं। आगरा का काम कर्मचारी अमन उर्फ आमिल देखते हैं।

आरोप है कि 25 अगस्त को रात 8:24 बजे छह पैकेटों में चांदी संजय ट्रैवल्स, बालूगंज में कर्मचारी रिहान अली के नाम से कर्मचारी अनिल कुमार ने बुक की थी। माल 26 अगस्त को सुबह 10 बजे संजय ट्रैवल्स के अंध्रापुर, वाराणसी कार्यालय पहुंचना था। वहां कर्मचारी राहुल, सुनील और अंकित माल लेने पहुंचे तो केवल चार पैकेट मिले। दो पैकेटों का माल नहीं मिला। कई बार बात की लेकिन ट्रैवल्स मालिक रॉबिन गुप्ता और कर्मचारी अनिल कुमार लगातार टालमटोल करते रहे। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ट्रैवल्स बस से चांदी भेजने पर जोखिम
चांदी कारोबारियों का कहना है कि ट्रैवल्स बसों से चांदी या कीमती माल भेजने में सबसे बड़ा जोखिम सुरक्षित कस्टडी और जवाबदेही का है। बुकिंग के बाद माल किस कर्मचारी को सौंपा गया, किस स्थान पर बस में रखा गया और रास्ते में किसकी निगरानी रही। इनका स्पष्ट रिकॉर्ड न होने पर विवाद की स्थिति में जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो जाता है।

पहले भी सामने आए मामले
जुलाई 2026: आगरा के सराफ की करीब 36 लाख रुपये की चांदी की पायल कूरियर से चंडीगढ़ भेजी गई थी, जो रास्ते में गायब हो गई। कंपनी संचालक पर मुकदमा दर्ज हुआ।

सितंबर 2026: आगरा में सैंया टोल पर राधिका ट्रैवल्स की बस से करीब 225 किलो चांदी पकड़ी गई। इसमें 143 किलो के बिल मिले, जबकि 82 किलो चांदी लावारिस बताई गई।
विज्ञापन


2022: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर कूरियर कर्मचारी से 200 किलो चांदी और एक लाख रुपये की लूट हुई थी।

2017: एत्मादपुर के पास बस में जा रहे कूरियर से 80 किलो चांदी बंदूक के बल पर लूट ली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें