फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लॉकडाउन के बीच आगरा केंद्रीय कारागार से छह और कश्मीरी बंदी रिहा

Wed, 22 Apr 2020 12:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन के बीच आगरा केंद्रीय कारागार से छह और कश्मीरी बंदी रिहा किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर शासन ने इन बंदियों पर की गई कार्रवाई को निरस्त कर इनकी रिहाई का परवाना भेजा था। 
विज्ञापन


आदेश मिलने पर कारागार प्रशासन ने कार्रवाई की। इन बंदियों के परिजन वहां के जिलाधिकारी से पास लेकर आगरा आए थे। बंदियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अब तक जेल से 18 कश्मीरी बंदी रिहा हो चुके हैं।
 
केंद्रीय कारागार में तीन बार में जम्मू-कश्मीर से कड़ी सुरक्षा में 85 बंदियों को आगरा लाया गया था। एक बंदी श्रीनगर निवासी मियां अब्दुल कय्यूम को कारागार से तिहाड़ जेल दिल्ली स्थानांतरित किया गया था। जम्मू-कश्मीर शासन ने अब छह कश्मीरी बंदियों को रिहाई का आदेश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको किया गया रिहा

कारागार के अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि जिला शोपियां निवासी बशीर अहमद, कुपवाड़ा के अब्दुल हमीन खान, गुलाम मोहम्मद मल्ला, गांदरबल के अख्तर मोहिउद्दीन राथेर, बशीर अहमद राथेर एवं अनंतनाग के मोहम्मद अशरफ मीर के खिलाफ की गई लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) की कार्रवाई को निरस्त कर दिया है। 

जम्मू-कश्मीर शासन ने इन छह बंदियों का रिहाई परवाना जेल पर भेजा था। इसके बाद बंदियों को छोड़ने की तैयारी की गई। सोमवार को एक बंदी और मंगलवार को छह बंदियों को परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजन प्रशासन से पास लेकर आगरा आ आए थे। इसके बाद ही बंदियों को रिहा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें