फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus In Agra: आगरा में एक दिन में 41 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 308

Wed, 22 Apr 2020 12:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन
आगरा में मंगलवार को 41 और कोरोना संक्रमित मिले। अब संक्रमितों की संख्या 308 हो गई है। दो मार्च को पहला मरीज मिलने के बाद एक ही दिन में यह सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इससे पहले दो बार 39 मरीज मिल चुके थे। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह ही 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। देर रात 13 नए मामले के साथ यह आंकड़ा 41 पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार देर शाम को 12 नए मरीज मिले थे। करीब 30 घंटे में कोरोना के 53 मरीज पाए गए।

संक्रमितों में सबसे ज्यादा जमाती या इनके संपर्क वाले हैं। इनकी संख्या 104 है। जबकि श्री पारस हॉस्पिटल के संपर्क के 90 मरीज है। वहीं, जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित 26 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। छह की मौत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

23 दिन का शिशु भी संक्रमित

महज 23 दिन का शिशु कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। यह आगरा में सबसे कम उम्र का मरीज है। इसे सोमवार की देर रात को भर्ती किया गया है। पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यिूवपमेंट किट (पीपीई) पहनकर इसकी मां यह जिम्मा संभाल रही है। 

ताजगंज क्षेत्र के निवासी दंपती की रिपोर्ट निगेटिव है, लेकिन इस शिशु के दादा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके संपर्क में आने के बाद शिशु भी संक्रमित हो गया। परिजनों से पता चला कि मस्जिद में दादा जाते थे, जहां जमाती भी आए थे, इनके संपर्क में आने से उनको हो भी यह मर्ज लग गया। 

सर्विलांस टीम ने घर के सभी सदस्यों की जांच कराई। सोममवार की देर रात सर्विलांस टीम शिशु को लेकर आई। इसकी मां के साथ शिशु को अलग कमरे में रखा गया है। यहां मां पीपीई किट पहने रहती हैं। 

स्तनपान कराते समय विशेष सावधानी बरतनी होती है, इसके लिए स्टाफ नर्स मौजूद रहती है। संक्रमित बच्चे की मां का कहना है कि किट पहनने के बाद बच्चा नहीं पहचान पाता है। जैसे-तैसे उसे संभाला, अब स्पर्श से पहचानने लगा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें