मैनपुरी। भीषण गर्मी के बीच जिले में बच्चों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। बच्चे डायरिया और बुखार की चपेट में आ रहे है। शनिवार को एलाऊ क्षेत्र के नगला शोभी निवासी छह माह के मासूम ने दम तोड़ा दिया। मासूम का परिजन तीन दिन से प्राइवेट अस्पतालों में उपचार कराते रहे। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जिले में बड़ी संख्या में बच्चे डायरिया और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगा शोभी निवासी सोनू का छह माह का पुत्र रिहांश पिछले कुछ दिनों से डायरिया के साथ बुखार की चपेट में था। शनिवार की दोपहर बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को जिला अस्पताल में 11 बच्चे डायरिया की दिक्कत होने पर भर्ती कराए गए। यही नहीं दो बच्चों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। संवाद संवाद