करीब 20 मीटर आगे वह भी उतर गए, लेकिन तब तक दोनों युवक भाग चुके थे। पीड़ित ने घटना की जानकारी सादाबाद अपने परिजनों और थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस, एसपीआरए और सीओ एत्मादपुर रवि कुमार भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
खुद के कैमरे फेल, दूसरों के खंगाल रही पुलिस
खंदौली पुलिस ने चौराहों पर खुद के खर्च से कैमरे तो लगवा दिए हैं, लेकिन घटना के समय वे काम नहीं आ सके। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने रुपये निकालने के बाद बस को पोइया चौराहे पर रुकवाया था। जिस स्थान पर बस रुकी थी। ठीक उसके सामने पुलिस चौकी है। बराबर में ही पुलिस के कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन जिस समय बदमाश बस से उतरे।
बताया जा रहा है कि उस समय लाइट नहीं थी और पुलिस के कैमरे बंद हो गए थे। लोगों का कहना है कि कैमरे यदि इनवर्टर से कनेक्ट होते तो बदमाशों का चेहरा आ सकता था। इसके बाद पुलिस ने पोइया चौराहे पर लगे दुकानदारों और मकानों के कैमरों की फुटेज देखी। एक टीम ने खंदौली और टोल प्लाजा पर लगे कैमरो को भी खंगाला, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
सादाबाद से ही पीछे लगे थे बदमाश
पीड़ित आदित्य ने पुलिस को बताया कि सादाबाद चौराहे से वह बस में सवार हुआ था। उसके पीछे ही दोनों बदमाश भी बस में चढ़े थे। रास्ते में दोनों बातों में उसे उलझाए हुए थे। खंदौली से जैसे ही बस आगे बढ़ी एक बदमाश ने उनसे खंदौली से टेढ़ी बगिया की दूरी भी पूछी थी। इसके बाद एक बदमाश ने फोन कर किसी को बताया था कि वे टेढ़ी बगिया के पास हैं। इसके बाद दोनों बदमाश पोइया चौराहे पर उतरकर फरार हो गए।