फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कच्चा मकान गिरने से परिवार के छह लोग घायल, सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती

Tue, 27 Dec 2022 10:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

गांव जाटऊ में ठाकुरदास परिवार के साथ कच्चे मकान में निवास करते हैं। उनके परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं है। परिवार कच्चे मकान में रहता था। मंगलवार को मकान अचानक गिर गया। 
विज्ञापन
मकान के मलबे पर बैठा पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव जाटऊ निवासी ठाकुरदास का मकान मंगलवार दोपहर अचानक गिर पड़ा। मकान के मलबे में छह लोग दब गए। हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मलबे में दबे लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। घायलों को उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। घायलों की हालत गंभीर होने पर उनको उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया।

विज्ञापन


गांव जाटऊ में ठाकुरदास परिवार के साथ कच्चे मकान में निवास करते हैं। उनके परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं है। उनके पास मात्र एक बीघा जमीन है। मजदूरी करके वह किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार दोपहर परिवार के कुछ लोग घर के बाहर धूप में बैठे थे। कुछ लोग घर के अंदर थे। दोपहर करीब एक बजे कच्चा मकान अचानक भर भराकर  गिर पड़ा। 

घायलों में तीन बच्चे 

हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने मलबे में दबे ठाकुरदास (45), लक्ष्मी देवी (42), सपना (18), ऋषि कुमार (6), कन्हैया (7) और बेबी (6) को बाहर निकाला। हादसे की जानकारी होते ही सीओ टूंडला प्रवीन कुमार तिवारी के साथ थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा। यहां घायलों की हालत गंभीर होने पर उनको उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय का कहा है कि मकान कच्चा था। हादसे में छह लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है। घटना के बारे में तहसील प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें